अगस्त के अंत तक अल नीनो की ताकत बहुत बढ़ जाने का अनुमान

17-Jul-2026 08:14 PM

सिडनी। ट्रॉपिकल प्रशांत महासागर में समुद्री सतह का तापमान पहले ही अल नीनो के उत्पन्न होने के स्तर से ऊपर पहुंच चुका है और अब भी इसके बढ़ने की प्रक्रिया जारी है। वहां तापमान जितना ज्यादा बढ़ेगा।

अल नीनो की ताकत एवं तीव्रता भी उतनी ही बढ़ती जाएगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त के अंत तक अल नीनो की शक्ति बहुत बढ़ जाएगी जिससे संसार के अनेक देशों पर उसका गहरा असर पड़ सकता है। 

अल नीनो के प्रभाव एवं प्रकोप से दक्षिण एशिया और दक्षिण- पूर्व एशिया के देशों में अनेक फसलों को नुकसान होने की आशंका है। जिसमें गन्ना, कोकोआ, ऑयल पाम तथा कई मुख्य कृषि फसलें शामिल हैं।

गन्ना की फसल को नुकसान होने की संभावना को देखते हुए भारत सरकार ने चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसा लगता है कि थाईलैंड भी निर्यात नियंत्रण का निर्णय ले सकता है। एशिया के कुछ देशों में सूखे का गंभीर संकट उत्पन्न होने की आशंका है। अल नीनो का प्रभाव ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमरीका एवं अफ्रीका महाद्वीप पर भी पड़ने की संभावना है।