साप्ताहिक समीक्षा- चना

18-Jul-2026 08:57 PM

कमजोर बिकवाली, मजबूत मांग से चना बाजार को मिला सहारा

नई दिल्ली।घरेलू चना बाजार में इस सप्ताह मजबूती का माहौल देखने को मिला। बिकवाली का दबाव कमजोर पड़ने और दाल मिलों की बेहतर खरीदारी के चलते प्रमुख मंडियों में चना की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। नीचे स्तरों पर खरीदारों की सक्रियता बढ़ने से बाजार को अच्छा समर्थन मिला। बाजार की मजबूती में नाफेड के हालिया टेंडर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टेंडर में अपेक्षा से ऊंचे भावों पर लगी बोलियों ने व्यापारियों का भरोसा बढ़ाया, जिससे बाजार की धारणा सकारात्मक हुई। वहीं, उत्पादक मंडियों में चना की आवक अभी भी सीमित बनी हुई है, जिसके कारण आपूर्ति पक्ष से भी बाजार को समर्थन मिल रहा है। व्यापारियों का मानना है कि यदि दाल मिलों की मांग मजबूत बनी रहती है और मंडियों में आवक सीमित रहती है, तो निकट अवधि में चना की कीमतों में मजबूती का रुख जारी रह सकता है। दाल मिलर्स की मांग बेहतर बनी रहने से दिल्ली में चना के भाव सप्ताह के दौरान 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी के साथ सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन चना 6000/6025 रुपये व राजस्थान लाइन चना 6075/6100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
पोर्ट 
घटे हुए भावों पर आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा खरीदारों की लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित चना के बाजार में तेजी  दर्ज की गयी। सीमित आपूर्ति और बेहतर मांग के कारण आयातित चना के भाव 75/100 रुपये प्रति क्विंटल तक मजबूत हुए। सप्ताहांत में मुंबई बंदरगाह पर तंजानिया चना 5900 रुपये प्रति क्विंटल, नवाशेवा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया चना 6200 रुपये तथा मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित चना 6025 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
राजस्थान   
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली मजबूत होने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5000/5650 रुपए जयपुर 6025 रुपए बीकानेर 5500/5700 रुपए किशनगढ़ 5500/5575 रुपए व कोटा 5400/5725 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5400/6375 रुपए लातूर 6100/6150 रुपए अकोला 6400 रुपए नागपुर 6325/6350 रुपए व अहमदनगर 6100/6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
ग्राहकी बेहतर होने से  इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  देखी गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/6100 रुपए गंजबासोदा 5600/6000 रुपए सागर 5650/6000 रुपए कटनी 6150/6200 रुपए व इंदौर 6150/6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल  देखा गया  और इस उछाल  के साथ भाव सप्ताहंत में 6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रयपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6200/6450 रुपए प्रति क्विंटल हो। 
चना दाल    
लिवाली बढ़ने व चना की तेजी के समर्थन से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल की तेजी  दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7000/7350 रुपए भाटापरा 7450/7600 रुपए कटनी 7400 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7450/8050 रुपए जयपुर 6900 रुपए व कानपुर 6950/7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।