साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

18-Jul-2026 08:37 PM

सीमित कारोबार से मूंगफली के दाम में सामान्य तेजी 

नई दिल्ली। प्रमुख उत्पादक राज्यों- गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश आदि की मंडियों में 11-17 जुलाई वाले सप्ताह के दौरान सामान्य कारोबार एवं सीमित आवक के साथ मूंगफली का भाव या स्थिर रहा या इसमें 50-100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया। 
उत्तर प्रदेश 
केवल उत्तर प्रदेश के महोबा में दाम 500 रुपए बढ़कर 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। मऊरानीपुर में 75 रुपए तथा महाराष्ट्र के सोलापुर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। राजकोट एवं बीकनेर के साथ-साथ झांसी में भी मूंगफली का दाम स्थिर रहा। 
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली के दाने में ज्यादा कारोबार नहीं हुआ और इसकी लिवाली में तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की दिलचस्पी कम रही। हालांकि सोलापुर में भाव 200 रुपए सुधर गया मगर नागपुर में 100-300 रुपए प्रति क्विंटल घट गया।
मूंगफली तेल 
लेकिन मूंगफली तेल (लूज) में अच्छी खरीद-बिक्री होने से कीमत तेज हो गई। गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में इसका भाव 75 रुपए बढ़कर 1675 रुपए प्रति 10 किलो हो गया जबकि राजकोट में 15 किलो वाले तेलिया टीन का दाम 115 रुपए उछलकर 2655 रुपए पर पहुंच गया। अहमदाबाद, मुम्बई, बिकानेर, नेवाई / टोंक चेन्नई तथा हैदराबाद में भी लूज मूंगफली तेल के दाम में 50 से 90 रुपए प्रति 10 किलो तक की तेजी रही। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल का भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 2900 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर पहुंचा जबकि जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल के दाम में प्रति 10 किलो पर 50 से 150 रुपए तक का इजाफा दर्ज किया गया।